Maharajganj Mahotsav: में भोजपुरी सिने स्टार और गायक मनोज तिवारी के दीदार से महरुम रहेंगे प्रशंसक,आज की शाम,अक्षरा सिंह की प्रस्तुति रहेगी खास
Maharajganj
Thursday, 03 Oct, 2024
0
1938
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- दो दिनो से महराजगंज महोत्सव के उत्साह में सराबोर जनपदवासियों को तीसरे दिन भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी के न आ पाने से निराशा हाथ लगी है।हालांकि युवा दिलो की धड़कन भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज धमाल मचाएंगी।अभिनेता व गायक मनोज तिवारी ने महोत्सव में न आ पाने पाने का खेद जताते हुए महोत्सव की अपार सफलता पर प्रशासन को बधाई दी है।अभिनेत्री अक्षरा सिंह के आगमन को लेकर अपार भीड़ जुटने की संभावना को लेकर प्रशासन व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने में लगा है।